चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को भारत में लॉन्च किया है। दावा किया गया है कि यह पिछले महीने भारत में लॉन्च किए गए Vivo V9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। कंपनी ने बताया है कि वीवो वी9 यूथ को वीवो के युवा प्रशंसकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Vivo V9 Youth की कीमत 18,990 रुपये है और यह ब्लैक व गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। अहम खासियत की बात करें तो Vivo V9 Youth भी दो रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें भी 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है।
वीवो वी9 यूथ स्मार्टफोन 18,990 रुपये में 20 अप्रैल (शुक्रवार) से मिलेगा। इसकी बिक्री फिलहाल ऑफलाइन स्टोर में हो रही है। जानकारी दी गई है कि 24 अप्रैल 2018 से यह स्मार्टफोन वीवो अपनी ई-कॉमर्स साइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर भी उपलब्ध होगा।

वीवो के इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।
फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई फेस ब्यूटी फीचर के साथ आता है जिसके दम पर बेहतरीन सेल्फी का दावा किया गया है। वीवो वी9 की तरह इस स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

0 comments: