चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 139 रनों पर सीमित कर दिया. फिर सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बना लिए
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को वानखेडे स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर में रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बना ली है. पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 139 रनों पर सीमित कर दिया. उसकी ओर से कार्लोस ब्रेथवेट ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए. युसूफ पठान ने 24 रन बनाए. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बना लिए. फाफ डू प्लेसी ने 42 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. पांच चौके और चार छक्के लगाए उन्होंने पारी में.शार्दुल ठाकुर ने पांच गेंदों पर 15 रन बनाए और तीन चौके लगाए.



0 comments: