Oppo Find X को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है। याद रहे कि ओप्पो फाइंड एक्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन से बीते महीने पेरिस में पर्दा उठाया गया था। Oppo Find X एक मोटोराइज़्ड कैमरा स्लाइडर के साथ आता है जिसमें फ्रंट और रियर कैमरे को जगह मिली है। इस खास किस्म के डिज़ाइन के ज़रिए कंपनी ने डिस्प्ले पर बेज़ल को और पतला करने की कोशिश की है। ऐसा ही करने के लिए कई कंपनियों ने हाल के दिनों में डिस्प्ले नॉच, बॉटम पैनल पर फ्रंट कैमरा और पॉप अप फ्रंट कैमरे जैसे फीचर को अपने फोन का हिस्सा बनाया है। Oppo Find X में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3डी फेसियल सेंसिंग है। लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप चाहें तो इस लेख में इंबेड किए गए वीडियो पर प्ले बटन दबाकर लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Oppo Find X कीमत
पेरिस में हुए लॉन्च इवेंट में ओप्पो फाइंड एक्स स्मार्टफोन की कीमत 999 यूरो (करीब 79,000 रुपये) बताई गई थी। इसके अलावा Oppo Find X का लिमिटेड लैंबर्गिनी एडिशन भी है, जिसमें 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कार्बन फाइबर बैक, सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज से लैस इस फोन की कीमत 1,699 यूरो (1,34,400 रुपये) है।
Oppo Find X डिज़ाइन
Oppo Find X दो वेरिएंट में आया है - रेड और ब्लू। स्मार्टफोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। छोटा चिन और 3डी फेशियल स्कैनिंग यूज़र को मिलेगी। इसीलिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। Oppo ने इसे ओ-फेस रिकग्निशन कहा है और दावा किया है कि यह 20 गुना सुरक्षित है फिंगरप्रिंट सेंसर से।
0 comments: