दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। रविवार को दोनों ने कार्ड सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करते हुए सभी को इस बारे में बताया। कार्ड सामने आने के बाद से ही फैन्स से लेकर बॉलिवुड सितारे तक कॉमेंट्स कर इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
दीपिका रणवीर को बधाई देने वालों में से एक प्रियंका चोपड़ा भी रहीं, जिन्हें इन दोनों ही सितारों के करीबियों में से एक माना जाता है। पीसी ने रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'Yay!!! तू तो हीरो बन गया रन्नो।'
इन दिनों न्यू यॉर्क में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही प्रियंका ने दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शादी की बधाई देते हुए रिऐक्शन दिया। इस दौरान उन्होंने पुराने हिंदी सॉन्ग की लाइन भी लिखी 'Woot woot!! राजा की आएगी बारात।' इसके आगे उन्होंने हार्ट इमोजी भी ऐड किया।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कार्ड में दीपिका-रणवीर ने शादी की तारीख 15 नवंबर बताई है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।




0 comments: