शाओमी पिछले 5 तिहामी में इंडिया की नंबर 1 स्मार्ट फ़ोन कंपनी रही है, और कंपनी ने इस सफलता की खुशी में अपने 3 फ़ोन के प्राइस ने 1000 की छूट कर दी है
जिसमे रेडमी A2, रेडमी नोट 5प्रो और रेडमी Y2 स्मार्ट फ़ोन शामिल है
कंपनी ने इन सही स्मार्टफोन्स की कीमत में 1000 रू. की कटोती करी है. जिसके चलते अब रेडमी का सबसे पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रेम और 64 जीबी वाला फ़ोन अबी 13999 मै सेल किया जाएगा पहले इस फ़ोन की कीमत 14999 थी,
इस लिस्ट में दूसरा फ़ोन है रेडमी का Y2
इस फ़ोन की कीमत में 1000 कम होने के बाद अब 11999 हो गयी है, और रेडमी के A2 के 4जीबी रेम और 64जीबी मेमोरी वाले फ़ोन की कीमत 15999 हो गयी है
आइये जानते है इस फ़ोन के बारे मइन, क्या फ्यूचर है इन सभी फ़ोन में
Xiaomi Mi A2
Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह हैंडसेट 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट में आएगा। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है।
Redmi Y2
डुअल सिम रेडमी वाई 2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
Redmi Note 5 Pro
डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है
इसे भी पढ़िए
0 comments: